फैक्ट्री में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

फोटो-1 मृृतक का फाइल फोटो
काशीपुर। महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करते समय एक श्रमिक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर हंगामा कर दिया।
जिला बिजनौर अंतर्गत स्योहारा के ग्राम मकरपुरी निवासी 55 वर्षीय नरेश पुत्र गिरधारी लाल महुआखेड़ा गंज स्थित ब्रुश का धागा बनाने वाली फैक्ट्री में लगभग चार महीने से मजदूर कर रहा था। विगत दोपहर फैक्ट्री प्रबंधन ने नरेश की पत्नी आनंदी को फोन पर सूचना दी, कि नरेश की तबियत खराब हो रही है। आनंदी ने बताया कि जब वह परिजनों के साथ फैक्ट्री पहुंची, तब उसके पति का शव फैक्ट्री गेट के पास रखा हुआ था। बताया कि उसने फैक्ट्री के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया तो उसको मिलने नहीं दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पैगा चौकी पुलिस ने परिजनों व फैक्ट्री प्रबंधन से इस संबंध में वार्ता की और परिजनों को बताया कि स्वाभिक मौत है घर ले जाए, लेकिन परिजन नहीं माने और फैक्ट्री गेट पर देर रात तक डटे रहे। बाद मंे फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक मजदूर के परिजनों को वार्ता के लिए बुलाया। उसके बाद परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए मान गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी ने बताया उनके दो बेटी महक ;16द्ध, मोनी ;18द्ध व बेटा सौरभ ;20द्ध हैं, पूरा परिवार महुआखेड़ागंज में किराए के मकान में रहता है। आईटीआई के थाना प्रभारी प्रकाश बिष्ट ने बताया कि परिजनों के आरोप के बाद फैक्ट्री परिसर के सीसीटीवी देखे गए, जिसमें नरेश अपने दो अन्य साथियों के साथ काम करता नजर आ रहा है। अचानक उसके दर्द होने पर वह पास में ही बैठ गया था। जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन उनके दो-तीन निजी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
