Aaj Ki Kiran

फूलों की होली के साथ शोभायात्रा निकाली

Spread the love
फूलों की होली के साथ शोभायात्रा निकाली
फूलों की होली के साथ शोभायात्रा निकाली
फूलों की होली के साथ शोभायात्रा निकाली

काशीपुर। राधा कृष्ण कमेटी द्वारा गत वर्षों की भांति इस बार भी काशीपुर में  होली के अवसर पर फूलों की होली शोभायात्रा निकाली गयी, जिसका शुभारंभ गंगे बाबा मन्दिर से हुआ। शोभायात्रा किला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, कोतवाली रोड, महाराणा प्रताप चौराहा, जेल रोड, डाक्टर लाइन, मुंशीराम का चौराहे से होते हुए वापस शाम को गंगे बाबा मन्दिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण अघोरी नृत्य, ग्वालों का फूलों की होली भरा नृत्य, देश में सर्वधर्म समभाव का परिचय देती भारत के नक्शे की झांकी और नवयुवकों द्वारा हैरतअंगेज करतब तथा महादेव के साथ औघड़ की मसाने की होली रही। शोभायात्रा आयोजकों नेे बताया कि वह पिछले 13 साल से रंगों वाली होली से एक दिन पहले फूलों की होली का आयोजन करते हैं, जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में खास बात ये हैं कि इसमें एक-दूसरे पर फूल डालकर होली मनाई जाती है। इस शोभायात्रा में मथुरा और वृंदावन की झलक देखने को मिलती है। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्र(ालु मौजूद थे।