पृथ्वी दिवस पर नगर निगम से निकाली जागरूकता रैली

काशीपुर। क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के तत्वावधान में आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर समर स्टडी हाॅल कुंडेश्ववरी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर निगम काशीपुर से होते हुए मुख्य बाजार, डाॅक्टर लाइन तथा रतन सिनेमा रोड, महाराणा प्रताप चैक से होते हुए नगर निगम वापस पहुंची। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपनी धरती को बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वच्छता एवं हरित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
रैली के उपरांत नगर निगम परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह, मेयर प्रतिनिधि समर पाल सिंह, नगर आयुक्त प्रतिनिधि विनोद लाल, अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चैधरी, क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट सर्वेश बंसल एवं वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। समर स्टडी हाॅल की अध्यक्ष मुक्ता सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया एवं उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल को विशेष सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग प्रदान किया गया। रैली में समर स्टडी हाॅल विद्यालय के राजेंद्र सिंह फर्तियाल, नेहा पंतु, निशा शर्मा, अनीता तिवारी, विकास नेगी, आशीष वर्मा, सुमित बिस्ट, गीता भारद्वाज आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
