Aaj Ki Kiran

पूरे विश्व में नम्बर वन शक्ति बनकर उभरेगा भारत: भट्ट

Spread the love


-केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां


काशीपुर। केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज रतन सिनेमा रोड स्थित एसआरएस मॉल में मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को पत्रकारों के समक्ष गिनाया।
श्री भट्ट ने कहा कि आज दुनिया में कोई भी घटना होती है तो सबकी आशा भरी नजर भारत की तरफ रहती है। अभी मोर्गन स्टेनली ने जो बयान दिया है वो पहली बार किसी वित्तीय संस्था का बयान आया है, जो कि इंटरनेशनल लेवल पर है। आज तक कभी उन्होंने हमारे पक्ष में बयान नहीं दिया। इस बार आईएमएफ ने कहा है कि भारत में वित्तीय स्थिति बहुत आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में हम और तेज़ी से आगे बढ़कर नंबर 1 हो सकते हैं। यह बात पूरे देश को उत्साहित करने वाली बात है। कोरोना के दौर में भी हम आगे बढ़ते रहे और नंबर 1 की आर्थिक शक्ति बनने का सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो विज़न दिया है 2047 तक का, कि जब हम आजादी के 100 साल पूरे कर रहे होंगे, तो देश पूरे विश्व में नंबर 1 की शक्ति बनकर भारत सामने आएगा। ये हमारे लिए सबसे बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व मंे भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जंगलों में जो धार्मिक स्थल हैं और जो 100 सालों से विस्थापित हैं उनको नोटिस जारी हो रहे हैं वह नोटिस की परवाह न करें जल्दी कोई ना कोई परिणाम सामने आएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड राज्य में मोदी सरकार विकास कार्यों की झड़ी लगा रही है । लोग उनकी हर तरफ पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को मिले हैं इससे बड़ा उत्तराखंड को और क्या लाभ मिल सकता है। इस दौरान विधायक अरविन्द पाण्डेय, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मेयर ऊषा चौधरी, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री गुरविन्दर सिंह चण्डोक, आशीष गुप्ता,  दीपक बाली, मोहन बिष्ट, अभिषेक गोयल, रजत सि(ू, गुरबख्श सिंह बग्गा, आनन्द वैश्य, राजकुमार यादव, कविता यादव, वैशाली गुप्ता, सुधा शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी सुरेश भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *