Aaj Ki Kiran

पूरे परिवार ने सामूहिक फांसी लगा ली

Spread the love



भिंड । मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद इलाके में एक पूरे परिवार ने सामूहिक फांसी लगा ली है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। घटना गोहद से 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित कठमा गांव की है।
बताया जा रहा हैं कि कठमा गांव में रहने वाले धर्मेंद्र गुर्जर ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा ली, जिसमें धर्मेंद्र, उसकी पत्नी अमरेश और 11 वर्षीय बेटे प्रशांत की मौत हो गई। हाल की स्थानीय लोगों की मदद के चलते 9 साल की मासूम बेटी मीनाक्षी की जान बचा ली गई, उसकी हालत गंभीर होने के चलते उस प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। पड़ोसियों ने बताया कि धर्मेंद्र और उसका परिवार हमेशा सुबह 6 तक सोकर जाग जाता था। शनिवार सुबह जब समय बीतने के बाद भी जब घर का दरवाजा नहीं खुला,तब आसपास रहने वाले पड़ोसी अचंभित हुए और घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसके बावजूद ना तब किसी ने अंदर से आवाज दी और ना ही दरवाजा खोला। ध्यान से सुनने पर अंदर से बच्ची के सिसकने की आवाज आ रही थी, इस पर परिजन और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को फोन किया।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। घर के कमरे में धर्मेंद्र गुर्जर और उसकी पत्नी अमरेश फांसी पर लटके हुए थे। वहीं धर्मेंद्र का 11 साल का बड़ा बेटा प्रशांत जमीन पर पड़ा हुआ था। तीनों की मौत हो चुकी थी। कमरे में ही जमीन पर पड़ी 9 साल की मासूम बेटी मीनाक्षी भी तड़प रही थी, जिसके गले पर भी फंदे के निशान थे।

299 thoughts on “पूरे परिवार ने सामूहिक फांसी लगा ली

  1. Need a multimedia system? itec We integrate multimedia systems for home and business. We install and configure audio and video systems, manage content, and integrate equipment into a single system. Modern solutions for comfortable and efficient use of technology.

  2. Старый паркет? шлифовка паркета цена профессиональное восстановление деревянного пола без пыли и лишних затрат. Удаляем царапины, потемнения и старое покрытие, возвращаем гладкость и естественный цвет. Используем современное оборудование, выполняем циклевку, шлифовку и лакировку паркета под ключ с гарантией качества и точным соблюдением сроков.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *