Aaj Ki Kiran

पुलिस व सीपीयू ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान

Spread the love

पुलिस व सीपीयू ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान

पुलिस व सीपीयू ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान
पुलिस व सीपीयू ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान

काशीपुर। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज ओवरलोड वाहनों के विरु( व्यापक चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मानपुर रोड स्टेडियम, पदमावती कॉलोनी के समीप पुलिस एवं सीपीयू  द्वारा संयुक्त रूप से कड़ाई से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना वैध दस्तावेज, नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के चालान काटे गए, वहीं कुछ वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का भी बड़ा कारण बनते हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उधर सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा काशीपुर क्षेत्र में ई-रिक्शा और टेंपो चालकों को पंपलेट वितरण कर यातायात के प्रति जागरूक किया गया।