काशीपुर। पीएनबी ब्रांच में करीब चैदह लाख रूपये की लूट पंजाब के तीन युवकों ने की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर इस सनसनी खेज लूटकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई रकम के साथ ही 315 बोर के दो तमंचे व एक-एक कारतूस, फैक्ट्री मेड 32 बोर की आॅटोमेटिक पिस्टल तथा घटना में प्रयुक्त स्पलेण्डर बाइक बरामद की है। गौरतलब है कि मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेंटर के निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में घुसकर तीन बदमाशों ने करीब चैदह लाख रूपये लूट लिये थे। शाखा प्रबंधक प्रतिभा यादव की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर उक्त सनसनी खेज लूटकांड के खुलासे हेतु पुलिस टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने लूटेरों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किये। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि लूटेरों ने काशीपुर क्षेत्र के अपने किसी रिश्तेदार की बाइक का प्रयोग घटना में किया है। इस सूचना पर पुलिस ने पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। रिश्तेदार की बाइक वापस करने की सूचना पर एक टीम के इंचार्ज द्वारा आज मुखबिर की सूचना पर ढकिया गुलाबों रोड से आ रहे बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया तो उनके द्वारा पुलिस टीम में फायर कर दिया गया। लेकिन साहस का परिचय देती पुलिस ने उक्त तीनों को दबोच लिया। पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दबोचे गये बदमाश जुगराज सिंह पुत्र सरदार सरबन सिंह, जगजीत सिंह पुत्र सरदार बलजिंदर सिंह तथा अर्शदीप सिंह पुत्र सरदार दलवीर सिंह निवासीगण कुहाड़का थाना सदर जिला तरणतारण ;पंजाबद्ध हैं। जिनके कब्जे से 14,10,500 रूपये नकद, दो अदद तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस, एक अदद सेमी आटोमैटिक पिस्टल 32 बोर फैक्ट्री मैड मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्पलेण्डर बाइक बरामद की गई है।
बैंक लूटने के बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी योजना
एसएसपी के मुताबिक पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच में पता लगा कि तीनों बैंक लूटेरे तरनतारन ;पंजाबद्ध के रहने वाले हैं। जोकि पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। यहां बैंक लूटकांड को अंजाम देने के बाद तीनों द्वारा लूटी गई रकम से दिल्ली से एक सेकेण्ड हंैड स्कार्पियों कार खरीदने की बातचीत करना प्रकाश में आयी है। साथ ही उनके द्वारा दिल्ली से महाराष्ट्र व औरंगाबाद के लिए एयरप्लेट के टिकट भी बुक कराई गई थी। प्रतीत होता है कि बैंक लूटने के उपरांत उक्त तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में जांच करने के साथ ही अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिलः
बैंक लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई गणेश दत्त भट्ट, नवीन बुधानी, प्रदीप पंत, कपिल काम्बोज, वीरेन्द्र सिंह परिहार, कां. प्रेम कनवाल, कुशल सिंह, मनोज सिंह, विनोद जोशी, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश फत्र्याल, मुकेश कुमार, थाना कुण्डा एसओ प्रदीप नेगी, का. देवेन्द्र विष्ट व नीरज कुमार, एसओजी पुलिस उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, रविन्द्र सिंह, कां. कुलदीप सिंह, खीम सिंह, राजेन्द्र कश्यप व पंकज विनवाल आदि शामिल थे।
