काशीपुर। देहरादून में पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीआरडी कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने लाठीचार्ज करने के दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। स्थायी नौकरी, ईपीएफ, पीएफ काटे जाने, डयूटी के दौरान छुट्टी का प्रावधान करने जैसी मांगों के लिए पीआरडी कर्मी लंबे समय से देहरादून में प्रदर्शन कर रहे हैं। पांच जनवरी को सचिवालय कूच ने उन पर लाठीचार्ज किया जिसमें महिला पीआरडी कर्मियों को भी चोटें आई। घटना के विरोध में शुक्रवार शाम पीआरडी जवानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। नंदराम ने बताया कि नौ जनवरी को देहरादून कूच करेंगे। वहां अजब सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामकिशन, विवेक कुमार, नंदराम, बलवीर सिंह, अजय कुमार आदि थे।
