अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
दहेज लोभी ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए एक बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर पहने कपड़ों में घर से निकाल दिया । दिवाली तक इसी तरह अपने घर पहुंची । महिला को महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी I
सुरजयनगर चौकी क्षेत्र के गांव टांडा अफजल निवासी रितु पुत्र विजय पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका विवाह 30 जून 2020 को उत्तराखंड के थाना जसपुर के गांव गुलर गोजी निवासी पवन पुत्र गुलशन सिंह के साथ हुआ था शादी के वक्त पिता ने सामर्थ्य अधिक दान दहेज दिया था लेकिन ससुराल वाले मिले दहेज से खुश नहीं थे । पति सास-ससुर आदि ने पांच लाख रुपए की नकदी व एक बाइक की मांग शुरू कर दी जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । विवाहिता ने अपने परिजनों से सारी घटना का हवाला दिया असमर्थता जताने पर ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह मारपीट कर तना कपड़ों में घर से बाहर निकाल दिया विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पवन ससुर हुलसन सिंह सासु शारदा देवी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
