Aaj Ki Kiran

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उदयराज कालेज के छात्रों में दिखा उत्साह

Spread the love

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के टीवी पर लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री तथा छात्र छात्राओं के प्रश्न उत्तरों तथा बातचीत को लेकर छात्रों में अच्छा खासा उत्साह दिखाई दिया। चर्चा के दौरान तनाव मुक्त होकर, एकाग्रता, आत्म विश्वास के साथ समयब( तरीके से परीक्षा की तैयारी करने पर जोर दिया गया। वहीं परीक्षा के दिनों में माता पिता, अभिभावकों के साथ भी परीक्षा पर चर्चा करने को भी आवश्यक बताया गया। चर्चा के दौरान जीवन में कर्म को प्रधानता देने के साथ साथ लक्ष्य प्राप्ति और सपनों को पूरा करने के लिए सफल व्यक्ति की बायोग्राफी पढ़कर अपना रास्ता प्रशस्त करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता वरिष्ठ प्रवक्ता महेश चंद्र आर्या मनोज शर्मा सुनील कुमार उपाध्याय रणधीर सिंह राजेंद्र सिंह जयदीप सिंह दिनेशचंद्र गोस्वामी कौशलेश गुप्ता कपिल भारद्वाज मुकेश पाल चौधरी नवनीत सिंह मनोज विश्नोई कल्पना नौडियाल मनीषा चौहान समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे।