पं. नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

काशीपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में पं. नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, सुभाष पाल ने कहा कि देश के विकास में पं. नेहरू का योगदान अतुलनीय है। वही अलका पाल ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आवाहन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपो को लेकर 15 नवम्बर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुशर्रफ हुसैन, सुशील भटनागर, अर्पित मेहरोत्रा, कुलदीप एरी, मीनू गुप्ता, कुमकुम सक्सेना, जितेंद्र सरस्वती, रवि पपने, अभिषेक अरोरा, संजय अरोरा, विनोद मेहरोत्रा, अब्दुल समद, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, शंकर लाल, वसीम राजा, अशोक शर्मा, सुंदरलाल पाल, अमर सिंह पाल, मोहम्मद रिजवान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
