Aaj Ki Kiran

पंजाबी सभा दान दिया एक और स्वर्ग वाहन, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई झंडी

Spread the love

पंजाबी सभा दान दिया एक और स्वर्ग वाहन, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई झंडी

पंजाबी सभा दान दिया एक और स्वर्ग वाहन, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई झंडी
पंजाबी सभा दान दिया एक और स्वर्ग वाहन, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई झंडी

वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए
काशीपुर। माता मंदिर रोड स्थित पंजाबी सभा में महापौर दीपक बाली ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के साथ मिलकर पंजाबी सभा द्वारा दान दिए गए एक और स्वर्ग वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर महापौर श्री बाली ने कहा कि यह बहुत बड़ी सेवा है और जिन लोगों के पास अपने दिवंगत परिजनों को श्मशान घाट तक ले जाने में परेशानियां होती थी उनके लिए यह स्वर्ग वाहन बहुत बड़ी सेवा है क्योंकि अब शहर भी दूर तक फैल गया है लिहाजा बाहरी बस्तियों में दिवंगत हुए लोगों को श्मशान घाट तक ले जाने में काफी परेशानियां होती थी। बाहरी बस्तियों के लोगों के लिए तो यह बहुत लाभदायक सि( हुआ है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं हरभजन सिंह सीमा ने भी इस नेक कार्य के लिए पंजाबी सभा की प्रशंसा की। इस अवसर पर पंजाबी सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, अनिल डावर, मनीष शर्मा, विनीत रावल, अश्वनी छाबड़ा, चिमनलाल छाबड़ा, दीपक चावला, आशीष अरोड़ा, पूर्व पार्षद राजू सेठी, कैप्टन संजीव अरोड़ा, नवीन अरोरा, रमेश सपरा, राजेंद्र चावला, राजीव सेतिया डंपी, इंदर सिंह एडवोकेट, नितिन अरोरा, गगन चावला सहित अनेक लोग मौजूद थे। स्वर्ग वाहन की चाबी विजय सोनी को सौंपी गई।

2 thoughts on “पंजाबी सभा दान दिया एक और स्वर्ग वाहन, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *