Aaj Ki Kiran

नशे की लत के लिए चुराते थे बाइकें, दो गिरफ्तार, 6 बाइकें बरामद

Spread the love

नशे की लत के लिए चुराते थे बाइकें, दो गिरफ्तार, 6 बाइकें बरामद

 

नशे की लत के लिए चुराते थे बाइकें, दो गिरफ्तार, 6 बाइकें बरामद
नशे की लत के लिए चुराते थे बाइकें, दो गिरफ्तार, 6 बाइकें बरामद

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण कर 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की 6 बाइकें भी बरामद की हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हेतु चलाए जा रहे ‘आॅपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा विगत माह चैती मेला के दौरान हुई वाहन चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा वकीलोवाला रोड स्थित पीएम आवास योजना से लगभग 100 मीटर आगे चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान निखिल गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी मौहल्ला महेशपुरा काशीपुर, हाल निवासी निकट ढेला पुल प्रगति हाॅस्पिटल के पीछे काशीपुर तथा पिंटू पुत्र हरकेश निवासी वार्ड नंबर-4 मसवासी थाना स्वार जनपद रामपुर ;यूपीद्ध को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को देखकर उनका एक अन्य साथी अजय सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी सरबरखेड़ा  मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।  पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे की लत एवं अपने अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा, उपनिरीक्षक हरविन्दर कुमार, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन,  कांस्टेबल दीपक जोशी, धर्मेन्द्र भारती, सुरेन्द्र काम्बोज व रमेश बंग्याल थे।