नवनिर्वाचित संचालकों को महापौर दीपक बाली ने दी बधाई

काशीपुर। काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित संचालकों से महापौर दीपक बाली ने मुलाकात की। महापौर बाली उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बोर्ड के गठन के बाद बैंक और तरक्की करेगा। उन्होंने कामना की, कि इस बैंक का विस्तार पूरे उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी। इस दौरान संचालक मनोज अग्रवाल, पवन यादव, श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी वेदपाल सिंह, श्रीमती मीनाक्षी सि(ू पत्नी रजत सि(ू, श्रीमती अनुराधा चौधरी पत्नी जितेन्द्र चौधरी, चन्द्र मोहन, श्रीमती साधना गुप्ता, धु्रव, ईशर चंद गुप्ता उपस्थित रहे।
