नवचेतना मंच के रंग-तरंग कार्यक्रम में जमकर झूमे दर्शक
-महापौर दीपक बाली के गीत -‘कभी अलविदा ना कहना’ ने लूटी वहावाही, फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में होली के विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम रंग-तरंग संगीत संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली, कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस के महासचिव अनुपम शर्मा एवं मंच के संरक्षक गणों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
इस दौरान नवचेतना सांस्कृतिक मंच के कलाकारों शालिनी कचौड़िया, अमित शर्मा, मयंक शर्मा, श्वेता नगर, गायत्री नगर, महेंद्र लोहिया, संगम पंत, अमन बाली,देवांश शर्मा, गौरी शर्मा, अमित शर्मा अर्पिता पंत, गीतिका पंत अरोरा आदि ने अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं नगर निगम महापौर श्री बाली ने -‘चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा ना कहना।’ गाने के साथ संगीत की शाम को और सुनहरा बना दिया। इससे पूर्व प्रारंभ में सभी अतिथियों एवं श्रोताओं का चंदन का तिलक लगाकर एवं टाइटल से अभिनंदन किया गया। अंत में नवचेतना समिति अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का प्रारंभिक संचालन सचिव विकल्प गुड़िया एवं पूरे कार्यक्रम का संचालन बहुत ही अनोखे अंदाज के साथ मंच के युवा कलाकार अपूर्व पंत एवं श्वेत नागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति एवं मंच के संरक्षक योगेश कुमार जिंदल, प्रमोद अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, लता शर्मा, देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, खिलेंद्र चौधरी, मुक्ता सिंह, प्रमोद कुमार तोमर, मनोज कुमार अग्रवाल, डा मनोज आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू, डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. श्रीमती वीना जोशी, डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. संजीव गुप्ता, कल्पना गुड़िया, बीना मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
