नगर निगम में किया गया निःशुल्क कम्पोस्ट वितरण

काशीपुर। नगर निगम में निःशुल्क कम्पोस्ट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को गीले कचरे से कम्पोस्ट बनाने और उसके उपयोग के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम काशीपुर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना चाहता है। कार्यक्रम में लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग करने की जानकारी दी गई, जिससे वे अपने घरों में ही कचरे को सही तरीके से प्रबंधित कर सकें। इसके साथ ही घर पर ही सरल तरीके से कम्पोस्ट बनाने की विधि भी समझाई गई, ताकि लोग अपने गीले कचरे को कम्पोस्ट में बदलकर उसका उपयोग अपने बगीचे और पौधों के लिए कर सकें। कार्यक्रम के दौरान तैयार कम्पोस्ट का वितरण भी किया गया, जिससे नागरिकों को कम्पोस्ट के उपयोग के लाभों का प्रत्यक्ष अनुभव हो सके। इस दौरान विनोद लाल शाह सहायक नगर आयुक्त, सुश्री शालिनी नेगी सहायक नगर आयुक्त, मनोज बिष्ट सफाई निरीक्षक, पार्षदगण और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने एकजुट होकर स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाई।
