Aaj Ki Kiran

धूमधाम से मनाई देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती

Spread the love




काशीपुर। गौतम नगर स्थित बाल सभा भवन में पूजनीय श्लोका राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 297वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगाराम पाल एवं संचालन राजपाल सिंह द्वारा किया गया।
समारोह में जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल संघ उधम सिंह नगर कुंवर सिंह पाल ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की शैक्षिक संवर्धन बताते हुए कहा कि माता अहिल्या बाई होल्कर का जीवन महिलाओं के लिए संघर्षशील रहा। उन्होंने जीवन भर मातृशक्ति को बढ़ावा दिया तथा उनके जीवन पर चलने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं में राकेश कुमार पाल, अलका पाल, जगदीश पाल, सुंदर लाल पाल, विजय पाल चौधरी पूर्व कोतवाल एवं बाल सभा अध्यक्ष ब्रह्मा सिंह पाल आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर बाल सभा समिति द्वारा रजत कुमार पाल, पूरन लाल पाल, यूपीएससी परीक्षा में फर्स्ट पीएस कैडर मिलने पर समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कुंवर सिंह पाल को जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुभाष पाल पूरन सिंह पाल, डीसी पाल, अमर सिंह पाल, देव प्रकाश पाल, संजीव कुमार पाल, हेमेंद्र पाल, नंदराम पाल, उपेंद्र सिंह, दुलार सिंह, यशपाल सिंह, विनोद पाल, शिव स्वरूप पाल, नंदकिशोर पाल आदि पाल सभा के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *