Aaj Ki Kiran

दो सगे भाई दो तमंचों के साथ गिरफ्तार

Spread the love

काशीपुर। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने दो तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर थे कि विजयनगर नई बस्ती में मुखबिर ने बताया कि नौगजा मजार को जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों के बीच दो सगे भाई राहिल और साहिल बैठे हैं। वे दोनों कई बड़े मुकदमों में पहले भी जेल जा चुके हैं और आज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम नौगजा मजार पर पहुंची तो उन्हें झाड़ी के नीचे अंधेरे में दो लोगों के बीड़ी पीने का उजाला दिखाई दिया। पुलिस उनके पास पहुंची तो वे आपस में बातें कर रहे थे कि आज कहीं अच्छी सी कालोनी में कोई बड़ा कांड करना है। दूसरा कह रहा था, घटना के बाद बंटवारा करने यहीं आयेंगे। पुलिस ने घेर कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान मौ. साहिल व राहिल पुत्रगण शकील अहमद निवासी मौ. पक्काकोट, काशीपुर के रूप में कराई। तलाशी में दोनों के पास एक-एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ मंे साहिल ने बताया कि वह तीन मुकदमों में पहले जेल जा चुका है। पॉक्सो के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा भी हो गई है। बताया कि सगे भाई राहिल पर भी तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों ने बताया कि साहब 6-6 मुकदमों की पैरवी में काफी पैसा कोर्ट कचहरी में खर्च हो जाता है। इसी गम में हम दोनों को शराब की लत लग गई और हम लोग उधार में शराब पीने लगे। उधार की शराब पीने के लिये हम दोनों गंगे बाबा रोड, चीमा चौराहा तथा मुरादाबाद रोड की शराब भट्टी पर जाते थे। गंगे बाबा रोड वाली शराब भट्टी हमारे घर के पास होने के कारण हम दोनों लगभग रोज ही वहां चले जाते थे। हम दोनों दबंग हैं, पहले जेल जा चुके हैं तो भट्टी का मालिक तथा आसपास के लोग हमसे डरते हैं। भट्टी और कैंटीन वाले से हम दोनों अक्सर उधार में शराब पी लेते थे। दोनों ने बताया कि कोई काम न होने तथा रोजाना सुबह-शाम शराब पीने के कारण लोगों का काफी उधार हो गया, इसीलिये आज हम दोनों ने मिलकर यहां  एक बड़ी कालोनी में चोरी-डकैती की योजना बना रहे थे। इसके लिये हमने तमंचे भी खरीदे थे। एसआई नवीन बुधानी की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम तथा धारा 401 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *