https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार

Spread the love

दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार
-ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसी प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री का खुलासा

दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार
दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद, एक गिरफ्तार

काशीपुर। एसओटीएफ कुमाऊँ, थाना आईटीआई  एवं औषधि निरीक्षक ऊधमसिंहनगर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत खड़कपुर देवीपुरा स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर चेकिंग कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित टेबलेट बरामद करन के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
टीम द्वारा थाना आईटीआई क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर से चेकिंग के दौरान 2,344 ट्रामाडोल एवं 600 अल्प्राजोलम  की प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र नन्हें सिंह, निवासी ग्राम मऊ, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद तथा हाल निवासी ग्राम गिन्नीखेड़ा के विरु( एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरु( पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया था। इसके अतिरिक्त संयुक्त टीम द्वारा यही स्थित राधिका मेडिकल स्टोर की चेकिंग की गई। यहां से 124 ट्रामाडोल एवं 139 अल्प्राजोलम की प्रतिबंधित टैबलेट बरामद हुईं। मेडिकल स्टोर संचालक घनश्याम सिंह पुत्र जीवाराम, ईदगाह रोड, जसपुर पट्टी, थाना जसपुर बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए औषधि निरीक्षक द्वारा मौके पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई तथा तहसीलदार द्वारा मेडिकल स्टोर को सील किया गया। संयुक्त कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र मय टीम, उ0नि0 बसंत पंत, थाना आईटीआई, का0 धर्मेन्द्र भारती, थाना आईटीआई, औषधि निरीक्षक नीरज कुमार मय टीम के मौजूद रहे।