Aaj Ki Kiran

दो पिस्टल व दो तमंचे समेत हथियार तस्कर दबोचा

Spread the love

सितारगंज। हथियार तस्कर को स्पेशल टास्क फोर्स ने सितारगंज से दबोच उनके पास से दो पिस्टल और दो तमंचे बरामद किये गये हैं। वह पीलीभीत से हथियार बनवाकर ऊधमसिंह नगर समेत उत्तराखंड के अन्य जिलों में सप्लाई करता था। एसटीएफ की सीओ डॉ. पूर्णिमा गर्ग ने बीते दिनों निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में हथियार तस्करों पर शिकंजा कसने के लिये एक टीम का गठन किया था। टीम ने मंगलवार को हथियार तस्कर फैज खान पुत्र असलम खान, निवासी ग्राम नकटपुरा को ग्राम लौका मेन हाईवे सितारगंज से गिरफ्तार किया।
उसके पास से 0.32 बोर के दो पिस्टल, 315 बोर के दो तमंचे बरामद किये गए हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पीलीभीत स्थित पूरनपुर से हथियार बनवाकर उत्तराखंड में बेचता है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।

One thought on “दो पिस्टल व दो तमंचे समेत हथियार तस्कर दबोचा

  1. Нужен трафик и лиды? avigroup казань SEO-оптимизация, продвижение сайтов и реклама в Яндекс Директ: приводим целевой трафик и заявки. Аудит, семантика, контент, техническое SEO, настройка и ведение рекламы. Работаем на результат — рост лидов, продаж и позиций.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *