नई दिल्ली। नदी किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व मनाने पर प्रतिबंध के खिलाफ भाजपा नेताओं व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया। इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी विरोध के दौरान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लाखों पूर्वांचलियों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार पर रोक के लिए केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की निंदा करते हुएइस रोक को वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। श्री गुप्ता ने सोमवार को कहा था कि छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा और भाजपा शासित नगर निगम इसकी व्यवस्था करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल सरकार से त्योहार पर से प्रतिबंध हटाने के लिए डीडीएमए को एक प्रस्ताव भेजने की मांग की। केजरीवाल ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर रोक लगाने का फैसला लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए किया हैै। वहीं, तिवारी ने छठ पूजा समारोह पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिल्ली सरकार की आलोचना की और कहा अगर प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो भाजपा दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी। तिवारी ने कहा कि शहर में छठ पूजा पर रोक लगाकर केजरीवाल ने लाखों पूर्वांचलियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अगर रोक नहीं हटाई गई, तो वह पूर्वांचलियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मनोज तिवारी पूर्वांचली समुदाय के लोगों के साथ बातचीत कर सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह आयोजित करने पर उनकी राय लेने के लिए छठ यात्रा शुरू करने का भी ऐलान किया था। दिल्ली छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने हाल ही में मनोज तिवारी से उनके आवास पर मुलाकात कर कोविड नियमों का पालन करते हुए यमुना नदी के किनारे, तालाबों और अन्य और सार्वजनिक स्थानों पर त्योहार मनाने का आग्रह किया था।

Сильный ветер сорвал часть покрытия? Срочный ремонт и замена krovelnye-raboty-molodechno.web.app кровли. Выезд в день обращения. Поможем устранить проблему оперативно.
Каннибализация ключей происходит, когда несколько страниц сайта оптимизированы под один запрос. Робот не поймет, какую страницу показать в топ. Решение — четкое кластеризация запросов. prodvizheniye-sayta-grodno.ru