तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में किया कमला नेहरू पुरस्कार वितरण का आयोजन

काशीपुर। चैती मोड़ स्थित तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में आज हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट कक्षा में 80 से अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके अर्न्तगत इण्टरमीडिएट के 40 छात्र-छात्राओं और हाईस्कूल के 86 छात्र-छात्राओं की माताओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के 27 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने तहसील काशीपुर में इस पुरस्कार को प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से प्रतिवर्ष इस पुरस्कार के रूप में 1000 रूपये की राशि छात्र-छात्राओं की माताओं को दी जाती है। पुरस्कार वितरण के दौरान विद्यालय समिति के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, प्रबन्धक जीडी मठपाल, प्रबन्ध समिति के सदस्य ईश्वर चन्द्र गुप्ता और विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक जीडी मठपाल व अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी माताओं को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय पर विद्यालय के सभी अध्यापगण उपस्थित रहे।
