Aaj Ki Kiran

तमिलनाडु में भगवान कार्तिकेय मंदिर विवाद पर कुमारतनय वैश्य समाज ने दिया ज्ञापन

Spread the love

काशीपुर। तमिलनाडु में भगवान कार्तिकेय ;मुरुगनद्ध मंदिर संबंधी विवाद पर कुमारतनय वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने आज उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया कि तमिलनाडु के ऐतिहासिक भगवान कुमार कार्तिकेय ;मुरुगनद्ध मंदिरों में सदियों से सम्पन्न होने वाले पारंपरिक धार्मिक उत्सव ‘आगि वेझा’ को लेकर हाल ही में एक कानूनी विवाद उत्पन्न हुआ था। उच्च न्यायालय ने पूरी संवेदनशीलता एवं धार्मिक स्वतंत्रता के संवैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए हिंदू समुदाय के पक्ष में संतुलित निर्णय सुनाया किन्तु खेद का विषय है कि कुछ राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों ने न्यायालय के इस निर्णय को चुनौती देते हुए निर्णय देने वाले न्यायाधीश स्वामीनाथन के विरु( महाभियोग प्रस्ताव लाने की अनुचित मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि न्यायाधीश के विरु( किसी भी राजनीतिक दबाव, धमकी या महाभियोग जैसे कदमों पर कठोर संज्ञान लिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों मेंकृकुमारतनय वैश्य महासभा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, सिमरन गुप्ता, एसपी गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, वेद प्रकाश मुख्य रूप से शामिल रहे।