Aaj Ki Kiran

तमंचों व कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने दो बदमाशों को भारी मात्रा में अवैध तमंचे व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह ने आज कोतवाली में बताया कि काशीपुर कोतवाली व एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करबला मैदान से नगर के मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी मौ. नावेद उर्फ आलम पुत्र यामीन व रामनगर के चिल्किया निवासी मौ. जावेद पुत्र रिसाल अहमद को पकड़ा। उनके पास से पुलिस ने 315 बोर के पांच अवैध तमंचे व तीन जिंदा करतूस बरामद किये। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि पकड़े गये मौ. नावेद पर शस्त्र अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट समेत दो मुकदमें पहले भी दर्ज है तथा मौ.जावेद  पर शस्त्र अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज है। बदमाशों को पकड़े वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह परिहार, कांस्टेबल गिरीश मठपाल, सुरेन्द्र सिंह व एसओजी टीम के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह विष्ट, कांस्टेबल दीपक कठैत व विनय कुमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *