काशीपुर। करीब डेढ़ माह से लापता 62 वर्षीय वृ(ा जुमरत का कहीं कोई पता ठिकाना नहीं मिल सका है। परिजन उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। पुलिस भी वृ(ा को खोजने में लगी है। उधर सप्ताह भर पूर्व लापता हुई महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश प्रारंभ कर दी है।दिमागी तौर पर कमजोर मौहल्ला बांसफोड़ान निवासी 62 वर्षीय जुमरत पत्नी अब्दुल वाहिद बीती 27 अप्रैल को अचानक घर से कहीं चली गईं और वापस नहीं आईं। तमाम संभावित जगहों पर तलाशने के बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन कोई नतीजा हासिल नहीं हुआ। लापता जुमरत के पुत्र फईम ने बताया कि डेढ़ माह से अधिक का समय व्यतीत हो चुका है, लेकिन उसकी मां का कहीं पता-ठिकाना नहीं मिल सका है। बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि पुलिस वृ(ा को खोजने के भरसक प्रयास कर रही है। उधर प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोगपुर निवासी अज्जू कुमार पुत्र अनूप कुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी 22 वर्षीया पत्नी पूजा बीती 10 जून की सुबह करीब 6 बजे बगैर बताये घर से कहीं चली गई। तमाम खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पूजा की तलाश प्रारंभ कर दी है।
