Aaj Ki Kiran

डेंगू की रोकथाम को नगर निगम व आशाओं ने निकाली जागरूकता रैली

Spread the love


काशीपुर। डेंगू की रोकथाम व बचाव हेतु नगर निगम व आशा कार्यकत्रियों द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गयी, जिसका शुभारंभ मेयर ऊषा चौधरी व नगर आयुक्त विवेक राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
रैली नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ होकर मेन बाजार, रामनगर रोड होती हुई राजकीय चिकित्सालय में समाप्त हुई। इस दौरान मेयर ऊषा चौधरी ने बताय कि नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देशन में डेंगू की रोकथाम हेत एंटी लार्वा स्प्रे व फॉगिंग कार्य पूरी मुस्तैदी से किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने  रैली का नेतृत्व करते हुए समापन स्थल राजकीय चिकित्सालय तक पैदल मार्च करते हुए नागरिकों को जागरूक किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांक्षा वर्मा ने भी रैली में प्रतिभाग किया तथा राजकीय चिकित्सालय में आशा कार्यकत्रियों के शौचालय एवं बैठने की व्यवस्था को और अच्छा किये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया। नगर आयुक्त द्वारा मुख्य चिकित्साधीक्षक के साथ चिकित्सालय में डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया गया तथा वार्ड में भर्ती दो संभावित मरीजों से वार्ता की गयी। इसके अलावा अस्पताल में स्थित हाईटेक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। तदउपरांत रोडवेज डिपो में हाईटेक शौचालय बनाने हेतु भूमि का चिन्हीकरण एवं निरीक्षण करते हुए सहायक मण्डल प्रबंधक एवं सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके सिन्हा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलजीत सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, ब्लॉक कमेटी मोबीलाईजर सचिन सक्सैना सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियों व आशा सुपरवाईजर आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *