Aaj Ki Kiran

ट्रक की चपेट में आने से घायल आठ वर्षीय बालक ने दम तोड़ा

Spread the love

रुद्रपुर। ट्रक की चपेट में आने से घायल आठ वर्षीय बालक ने दम तोड़ दिया है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शुक्रवार को अमरिया पीलीभीत मार्ग पर आरबीएम से लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक चालक कृष्ण पुत्र सूर्यमणि निवासी गरमपानी, नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे कच्ची सड़क पर घर को लौट रहे आठ वर्षीय आयुष पुत्र अमित निवासी गौरीखेड़ा को ट्रक ने कुचल दिया था। इस दौरान वहां से जा रहे इमरान ने कार से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। आयुष की हालत नाजुक थी। हल्द्वानी ले जाते समय बालक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया आयुष को एसटीएच हल्द्वानी के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। आयुष गुरुनानक स्कूल में नर्सरी का छात्र था। आयुष के निधन से घर में कोहराम मचा है। मां बेहोश है। हल्द्वानी पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। आयुष के निधन पर गुरुनानक स्कूल में शोकसभा के बाद अवकाश कर दिया गया। आयुष के छह वर्ष व चार वर्ष के दो छोटे भाई हैं। एसएसआई हरविंदर कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

12 thoughts on “ट्रक की चपेट में आने से घायल आठ वर्षीय बालक ने दम तोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *