ज्ञानार्थी कॉलेज के छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के बी.जे.एम.सी. विभाग के छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल नेशनल चैम्पियनशिप 2025 अण्डर-19 बॉयज़ ट्रायथल में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 4 से 7 अक्टूबर 2025 तक देवा स्विमिंग इंस्टिट्यूट, वंदना नगर, इंदौर ;मध्य प्रदेशद्ध में आयोजित की गई थी। सक्षम की इस शानदार उपलब्धि के परिणामस्वरूप उनका चयन एशियन चैम्पियनशिप 2025 के लिए जापान में हुआ है। कॉलेज के अध्यक्ष संतोष महरोत्रा, सेक्रेटरी सुश्री शिवानी महरोत्रा, संस्थान प्रमुख श्रीमती प्रतिमा सिंह, डायरेक्टर ;एकेडमिकद्ध मनोज मिश्रा तथा रजिस्ट्रार सतीश कांडपाल ने सक्षम को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि का श्रेय उनके कोच दयाल सिंह को भी जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन में सक्षम ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।