ज्ञानार्थी काॅलेज में फैशन प्रदर्शनी का आयोजन किया

काशीपुर। ज्ञानार्थी काॅलेज में आज भव्य फैशन एक्सहिबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में फैशन और हस्तकला का अद्भुत संगम देखने को मिला। काॅलेज परिसर रंग-बिरंगी कलाकृतियों, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कला के शानदार प्रदर्शन से पूरी तरह सजा नजर आया।
इस फैशन प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किए गए सुंदर-सुंदर फैशन आइटम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रदर्शनी में हाथों से बनाए गए आभूषण, डिजाइनर ज्वेलरी, पारंपरिक हस्तशिल्प और हैंड प्रिंटिंग से तैयार कपड़ों की विशेष झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों की मेहनत और रचनात्मकता की जमकर सराहना की। खास बात यह रही कि प्रदर्शनी में आधुनिक फैशन के साथ-साथ भारतीय पारंपरिक कला और संस्कृति की भी खूबसूरत झलक दिखाई दी। काॅलेज प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणा मिलती है। फिलहाल ज्ञानार्थी काॅलेज में आयोजित इस फैशन एक्सहिबिशन ने कला, फैशन और हस्तशिल्प को एक नई पहचान देने का काम किया है।
