Aaj Ki Kiran

जाम में फंसी प्रसूता के लिए फरिश्ता बनी बूढ़ी दाई

Spread the love


 
ग्वालियर। जाम में फंसे एक ऑटो में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि प्रसूता को ऑटो से हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। जाम के चलते ऑटो फंस गया। उसी समय महिला को लेबर पेन होने लगा। इसी दौरान वहां एक बुजुर्ग महिला ने उसकी डिलीवरी कराई। बाद में जच्चा-बच्चा को हॉस्पिटल ले जाया गया और दोनों स्वस्थ हैं।बहोड़ापुर आनंद नगर निवासी नरेश कुशवाह की पत्नी अनीता गर्भवती थी। सोमवार शाम को जब अनीता के पेट में तेज दर्द हुआ तो घर पर कोई नहीं था। सास और ससुर उसे घर से ऑटो में लेकर लक्ष्मीगंज प्रसूति गृह के लिए निकले। जब वह शहर के भीड़भाड़ भरे इलाके से गुजर रहे थे उस वकत वहां जाम लग गया था। तभी अनीता की हालत खराब होने लगी। दर्द से कराह रही अनीता की चीख सुनकर पास से गुजर रही एक महिला वहां पहुंच गई। जो दाई थी और बच्चे डिलीवरी करा सकती थी। इसके बाद तत्काल दाई ऑटो के चारों तरफ से पर्दे बंद करवा महिला को प्रसव कराया। अनीता की सास मालती और चचिया सास पार्वती ने जब बेटे के जन्म की बात सुनी तो वह खुशी से झूम उठीं। इसके बाद प्रसव कराने वाली महिला बहू को जल्दी अस्पताल में भर्ती कराने की कहकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *