
काशीपुर। जय मां भारती संस्था के द्वारा ब्राह्मण सभा समिति में विवाह समारोह का आयोजन कर शिवलालपुर के गुप्ता परिवार से प्रियंक गुप्ता व काशीपुर निवासी रामकिशोर की पुत्री नीशू का विवाह विधिविधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान हिरदेश माताजी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंडित हरदीप शर्मा राष्ट्रीय महासचिव के द्वारा कन्यादान कर कन्या को आशीर्वाद प्रदान किया गया। जय मां भारती के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बारात का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की एवं वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। इस विवाह में सहयोग करने वाले जसोदा रानी सचिव मंडी धनौरा जिला अमरोहा, वंदना मिश्रा आजीवन ट्रस्टी, विकास शर्मा नगर निगम काशीपुर, सुशील शर्मा नामित पार्षद नगर निगम काशीपुर, विनोद कुमार उप कोषाधिकारी, मयंक भारद्वाज, आलोक चौहान, सोनिया कश्यप, सुरेश सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा प्रिंसिपल, सुभाष शर्मा अध्यक्ष व शैलेंद्र शर्मा महामंत्री ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर, एडवोकेट पंकज शर्मा आदि द्वारा इस विशेष सामाजिक कार्य में सहयोग कर विवाह संपन्न कराया गया।
