Aaj Ki Kiran

जन्मदिन पर मां से मिलने जाएंगे पीएम मोदी 18 जून को 100 साल की हो जाएंगी हीराबेन मोदी

Spread the love



नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को अपनी मां हीराबेन मोदी के गांधीनगर  स्थित आवास पर उनका 100वां जन्मदिन मनाने जाएंगे। इस अवसर पर वडनगर  के हाटकेश्वर मंदिर  में भी पूजा का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम भी शामिल होंगे। इसके अलावा पीएम मोदी पावागढ़ में मां काली के मंदिर में ध्वजारोहण भी करेंगे। इससे पहले 11 मार्च को पीएम मोदी अपनी मां से अहमदाबाद  में मिले थे, जब वह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर थे। पीएम नरेंद्र मोदी कोविड-19  महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद अपनी मां से मिले थे। इसके अलावा 18 जून को अपनी वडोदरा यात्रा के दौरान पीएम मोदी लगभग 4 लाख लोगों को संबोधित भी करने वाले हैं, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। ये कार्यक्रम सरदार एस्टेट के पास कुष्ठ अस्पताल में होगा। इस महीने में पीएम मोदी का ये दूसरा गुजरात दौरा होगा। इससे पहले 10 जून को अपनी पहली यात्रा के दौरान, उन्होंने नवसारी के आदिवासी क्षेत्र में 3,050 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और क्षेत्र में जलापूर्ति में सुधार के उद्देश्य से 14 से अधिक अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। पीएम मोदी के 18 जून को होने वाले दूसरे दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर जर्मन तकनीक से बने विशेष गुंबदों सहित विशेष इंतजाम किए गए हैं। सड़कों की कार्पेटिंग, पार्किंग सुविधाएं, लाइटिंग और सहायक सुविधाएं भी लगभग पूरी होने वाली हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

One thought on “जन्मदिन पर मां से मिलने जाएंगे पीएम मोदी 18 जून को 100 साल की हो जाएंगी हीराबेन मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *