Aaj Ki Kiran

छप्पन भोग लीला दर्शन 28 को

Spread the love



काशीपुर। पायते वाली रामलीला में प्रभु श्रीराम के जीवन को रंग मंचित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रातः 9 से 12 बजे तक श्रीकृष्ण लीला का मंचन भी किया जा रहा है। आगामी 28 सितंबर को श्रीकृष्ण लीला के अंतर्गत श्रीनाथ प्राकट्य एवं ठाकुर जी के छप्पन भोग की लीला का दर्शन विशेष तैयारियों के साथ वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा, जिसमंे ठाकुर जी के पंचामृत अभिषेक का विशेष दर्शन कराया जाएगा। श्रीकृष्ण लीला के उपरांत छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *