चोरी के खुलासे को बिश्नोई समाज ने दिया एसपी को ज्ञापन

काशीपुर। एक सप्ताह पूर्व घर में हुई चोरी का खुलासा न होने पर आज बिश्नोई सभा के सचिव योगेश बिश्नोई के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंप कर चोरी के खुलासे की मांग की है। ज्ञापन में कहां है कि बिश्नोई समाज के सदस्य सुदीप बिश्नोई के कवि नगर स्थित निवास पर 8 मई को चोरी हो गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पायी है। उन्होंने मांग की है कि शीघ्र ही चोरों का पता लगाकर उनका चोरी गया माल बरामद किया जाये। इस दौरान बिश्नोई समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
