Aaj Ki Kiran

चोरी की साईकिल के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

चोरी की साईकिल के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की साईकिल के साथ एक गिरफ्तार
चोरी की साईकिल के साथ एक गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने साइकिल चोरी की घटना का खुलासा 24 घंटे से भी कम समय में करते हुए चोर को चोरी की साइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विदित हो कि 7 फरवरी को दीवान सिंह पुत्र बुध सिंह, निवासी गूलरभोजी थाना जसपुर द्वारा अपनी साइकिल चोरी होने की तहरीर कोतवाली काशीपुर में दी गई थी, जिस पर धारा 303;2द्ध के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और चोरी की साइकिल के साथ मोसिन पुत्र मोहम्मद निसार, निवासी वार्ड नंबर 23, अलीखां काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का चोर है, जिसके विरु( मुरादाबाद तथा थाना कुंडा में पूर्व से चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।