चैती मेले मेें आग से थाने के तीन टेंट व सामान जलकर राख

काशीपुर। द्रोणासागर के टीले की झाड़ियों में लगी आग की चिंगारी ने 50 मीटर दूर चल रहे चैती मेले को अपनी चपेट में ले लिया। मेले में बने अस्थाई थाने के तीन टेंट, पुलिसकर्मियों की चारपाई व अन्य सामान के साथ ही रेड क्रॉस के शिविर का टेंट जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे मेले में खड़े दमकल वाहन और पांच फैक्ट्रियों के वाहनों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर बमुश्किल काबू किया। इस दौरान मेले में अफरातफरी मची रही। उधर, आग की सूचना पर मेलाधिकारी समेत तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लोगों को सतर्क किया। चैती मेला के पास में ही द्रोणा सागर का टीला है। शुक्रवार को टीले की झाड़ियों में अचानक आग लगी तो तेज हवा के चलते इस आग की एक चिंगारी दीवार के पास चैती मेले तक पहुंच गई। अस्थाई थाने के टेंट और रेडक्रॉस के शिविर का टेंट जल गया। पुलिसकर्मियों ने आग पानी डालना शुरू, लेकिन हवा के चलते वह तेजी से बढ़ती रही। मेले में खड़ी दमकल वाहन ने आग बुझाना शुरू किया। काबू न होते देख मेला प्रशासन ने नैनी पेपर मिल, आईजीएल, सि(ार्थ पेपर मिल, सहोता पेपर मिल, बहल पेपर मिल की दमकल वाहनों को बुला लिया। इसके बाद आग पर काबू किया गया।

Нужна работа в США? обучение диспетчера в америке в америке онлайн с гарантией результата : работа с заявками и рейсами, переговоры на английском, тайм-менеджмент и сервис. Подходит новичкам и тем, кто хочет выйти на рынок труда США и зарабатывать в долларах.