Aaj Ki Kiran

चैती मेले में निशुल्क रेडक्राॅस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

Spread the love

चैती मेले में निशुल्क रेडक्राॅस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

चैती मेले में निशुल्क रेडक्राॅस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
चैती मेले में निशुल्क रेडक्राॅस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

काशीपुर। चैती मेला परिसर में भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी काशीपुर शाखा इकाई के तत्वावधान में 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व महापौर ऊषा चैधरी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं रेडक्राॅस ध्वजारोहण कर किया। इससे पूर्व सोसाइटी सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि समेत अतिथियों का बुके तथा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। संचालन कर रहे पूर्व सचिव हरीश जोशी ने स्वास्थ्य, सेवा और मैत्री भाव से चलने वाले 15 दिवसीय निशुल्क शिविर संचालन की जानकारी दी। बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे पंडा परिवार ने शिविर के सफल संचालन के लिए मां भगवती से कामना की। इस अवसर पर संरक्षक जेपी अग्रवाल, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा संदीप अग्निहोत्री, अरबिंद सक्सेना, सरोज ठाकुर, कौशलेश गुप्ता,  संजीव शर्मा, डाॅ. अकील हुसैन, मौ. आरिफ, डाॅ. जेड रहमान, अमरीक सिंह,  गौरव रस्तोगी, जगदीश राना, जगदीश पनेरु, डाॅ. रवि यादव, प्रदीप कुमार, भारत गोला, अनीता पंत, रिया शर्मा, पूजा शर्मा, आराध्या  समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।