Aaj Ki Kiran

चैती मेले में आयोजित किया विशाल भंडारा

Spread the love

चैती मेले में आयोजित किया विशाल भंडारा

चैती मेले में आयोजित किया विशाल भंडारा
चैती मेले में आयोजित किया विशाल भंडारा

काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मेले में अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर पंजाबी ढोल समुदाय द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए हजारों श्र(ालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्र(ालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सभी के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर सेवा भाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करते नजर आए। पंजाबी ढोल समुदाय के सदस्यों ने बताया कि यह उनका 19वां भंडारा है, जिसे वे हर वर्ष श्र(ा और भक्ति के साथ आयोजित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सभी धर्मों के लोग मिलकर सहयोग करते हैं और उनका उद्देश्य किसी एक धर्म विशेष को नहीं, बल्कि मानवता को साथ लेकर चलना है। भंडारे में शामिल श्र(ालुओं ने भी इस पहल की सराहना की और इसे आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।