चैती मेला समाप्ति के बाद महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में चलाया स्वच्छता का महाअभियान

काशीपुर। चैती मेला समाप्ति के उपरांत नगर निगम काशीपुर द्वारा बुधवार सुबह मेला परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर दीपक बाली स्वयं सुबह मेला स्थल पहुंचे और अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, कई विद्यालयों, उद्योगों से जुड़े लोगों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
नगर निगम द्वारा यह विशेष अभियान सुबह 7 बजे शुरू किया गया। महापौर की अपील के बाद शहरभर से लोग परिवार व मित्रों के साथ इस अभियान में शामिल होने पहुंचे। पूरे मेला परिसर में सफाई का व्यापक कार्य किया गया, जिसमें कचरा संग्रहण, प्लास्टिक एवं कांच हटाने और स्थल को व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि चैती मेला जैसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के बाद स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई अभियान में पूरा नगर निगम परिवार जुटा हुआ था जिसमें नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, शालिनी नेगी, विकास शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, उद्यमी पवन अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, अर्जुन सिंह, पार्षद विजय बॉबी, प्रिंस बाली, संदीप मोनू, अशोक सैनी, सतीश शर्मा, अनिल कुमार, दीपा पाठक, सीमा सागर, अब्दुल कादिर,पुष्कर बिष्ट आदि पार्षदों के अलावा ईश्वर चंद्र गुप्ता, अभिषेक गोयल, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, चौधरी समरपाल सिंह, प्रियंका अग्रवाल, राजीव घई, एसपी गुप्ता, जगमोहन बंटी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व आम नागरिकों के अलावा नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे व स्टाफ मौजूद रहा।
