Aaj Ki Kiran

चैती मेला का विधिवत शुभारम्

Spread the love

चैती मेला का विधिवत शुभारम

जन जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के अंतर्गत नानकमत्ता में हुआ भव्य बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
चैती मेला का विधिवत शुभारम

काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मेला का आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण कर सांसद अजय भट्ट ने शुभारंभ किया। नखासा बाजार के लिए प्रसिद्ध यह मेला करीब एक महीने तक चलेगा। आज वृहस्पतिवार को सांसद अजय भट्ट ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली और कांग्रेसी नेता एनसी बाबा आदि के साथ मेला परिसर के मुख्य गेट पर फीता काटा, तदुपरांत मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में ध्वज फहराकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। वहीं मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ एनसी बाबा व उनकी पत्नी श्रीमती कामाक्षी सिंह समेत अन्य अतिथियों को पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान सांसद श्री भट्ट ने कहा कि मां दुर्गा के नौ अवतार सभी जनमानस को नौ दिव्य गुणों का आशीर्वाद दें और लोगों के जीवन की सभी समस्याओं से रक्षा करें।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल, विमल गुड़िया, आशीष गुप्ता, जितेन्द्र सरस्वती, सीमा चौहान, डा. गिरीश तिवारी, प्रशांत पंडित, शशांक सिंह, अभिषेक गोयल, रवि पाल, रजत सिद्धू , सुशील शर्मा, मनोज प्रजापति, मुकेश चावला, पार्षद विजय बॉबी, अनिल कुमार, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाली आईटीआई प्रभारी रवि सैनी के अतिरिक्त पंडा परिवार से पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री, शिवदत्त अग्निहोत्री आदि समेत भारी संख्या में आम जन एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे