Aaj Ki Kiran

चलती कार पर बोल्डर गिरने से एक पर्यटक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Spread the love

गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार पर बोल्डर गिरने से मुरादाबाद के एक पर्यटक की मौत हो गई व कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी गरमपानी में भर्ती कराया है।

शनिवार को मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए चार पर्यटक अपने वाहन संख्या यूपी21सीयू- 7632 से कैंची धाम दर्शन को गए थे। इसी बीच पहाड़ी से एकाएक विशाल बोल्डर गिर आया। पर्यटकों का वाहन सड़क से गुजर रहा था, तो अचानक कार के ऊपर बोल्डर गिर गया। जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और सैलानी वाहन में ही फंसे रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पर्यटकों को वाहन से बाहर निकालकर पीएचसी गरमपानी भेजा। जहां डॉक्टरों ने भोलानाथ ट्रेडर्स के पास, लाइन पार मझोला मुरादाबाद निवासी जतिन दिवाकर (35) पुत्र रामचरण को मृत घोषित कर दिया तथा लाइन पार मझोला, मुरादाबाद निवासी प्रवीण चौधरी (29) पुत्र हिटलर चौधरी, अभय चौधरी (20) पुत्र स्व. आदेश चौधरी व अक्षय राज (31) पुत्र देशराज सिंह को भर्ती किया गया है। खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि पर्यटक राह भटक गए थे। इस दौरान वह गूगल मैप पर कैंची की लोकेशन देख रहे थे। तभी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में वाहन आ गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *