चन्द्रावती महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा वृहस्पतिवार को कौशल विकास हेतु एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन “बूस्टिंग इम्प्लौयबिलिटी“ विषय पर किया गया, जिसमें अतिथि वक्ता के रुप में राधेहरि स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर रुचि कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल, साक्षात्कार, बायोडाटा बनाने के टिप्स दिये। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा. कीर्ति पन्त, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ. रमा अरोरा, डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. ज्योति रावत, डाॅ. रंजना, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ. ज्योति गोयल, डाॅ. पुष्पा धामा, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ. अंजली गोस्वामी, डाॅ. मंगला, श्रीमती कृति टंडन, विजेन्द्र सिंह एवं कु. सृष्टि उपस्थित रहे।
