Aaj Ki Kiran

ग्राम समाज के तालाब की भूमि पर ग्राम प्रधान व परिजनों का कब्जा हटाए जाने की मांग

Spread the love


अनिल शर्मा
,ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
क्षेत्र के गांव लालपुर गोसाई निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र ।बिहारी सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि गांव में गाटा संख्या 446 पर ग्राम समाज का तालाब दर्ज है वर्तमान ग्राम प्रधान उसके परिजनों ने अपनी खेती गाटा संख्या 445 में ग्राम समाज के तालाब की गाटा संख्या 446 को पाट कर अपने खेत में मिला लिया है काफी लंबे समय से उसमें खेतीवाड़ी करते चले आ रहे जिससे सरकार को अब तक लाखों रुपए के राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है । इस संबंध में पहले भी शिकायत की लेकिन राजस्व विभाग द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई । ग्राम समाज की तालाब की भूमि को मुक्त करा कर उसमें तालाब खुदवा कर पानी भरवाए जाएं ताकि आसपास के लोग उस पानी से अपनी खेती बाड़ी भी कर सके । डीएम ने उप जिला अधिकारी को नियमानुसार जांच कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

7 thoughts on “ग्राम समाज के तालाब की भूमि पर ग्राम प्रधान व परिजनों का कब्जा हटाए जाने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *