Aaj Ki Kiran

गौवंश की सुरक्षा को लेकर धर्मयात्रा महासंघ ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

Spread the love

गौवंश की सुरक्षा को लेकर धर्मयात्रा महासंघ ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

गौवंश की सुरक्षा को लेकर धर्मयात्रा महासंघ ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन
गौवंश की सुरक्षा को लेकर धर्मयात्रा महासंघ ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

काशीपुर।  देश में गौमाता एवं गौवंश पर बढ़ती क्रूरता की रोकथाम के सम्बन्ध में धर्मयात्रा महासंघ महानगर काशीपुर ने राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि गौमाता को राष्ट्रदेव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान किया जाये। गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून बने, जिससे संपूर्ण भारतवर्ष में समान रूप से गो सेवा हो सके। भारत में गो हत्या पूरी तरह समाप्त हो। गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध सम्बन्धी कठोर कानून बनाया जाये। गोबर, गोमूत्र को लेकर बृहद अनुसंधान केन्द्र कृषि विश्वविद्यालयों में बने जिससे गोबर, गोमूत्र का कृषि और अन्य उपयोग में महत्व बढ़े। गौमाता का दूध, दही, घी, गोबर, गौमूत्र को बढ़ावा मिले, उस संदर्भ में शासन उचित नीतियां बनाए।  भारत के प्रत्येक प्रांत में कम से कम एक-एक गौ अभ्यारण्य उपयुक्त वन भूमि या गौचर भूमि पर खोला जाए। गौ हत्याओं एवं गौ तस्करी में लिप्त अपराधियों के लिए आजीवन कठोर कारावास जैसी सजा का प्रावधान हो। ज्ञापन सौंपने वालों में पं. राघवेन्द्र नागर, अशोक कुमार धीमान, डा. महेश अग्निहोत्री, राजेंद्र प्रसाद राय, मदन मोहन गोले, चन्द्रभान सिंह, अश्वनी शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, विपिन कुमार अग्रवाल एडवोकेट, सुभाष चन्द्र शर्मा, महीपाल सिंह चौहान, रमन बिहारी दास, धर्मेन्द्र तुली एडवोकेट, वीरेन्द्र कुमार चौहान एडवोकेट आदि थे।