गौमाता की सेवा करके मनाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. इंद्रेश कुमार का जन्मदिन

काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार का जन्मदिन पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं भाजपा अलप संख्या मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में द्रोणासागर स्थित गौशाला में गौमाता को गुड़ और चारा खिलाकर मनया गया।
इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के डॉ. हसन नूरी ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच लगभग 24 साल से भारत में काम कर रहा है, जिसका मार्गदर्शन डॉ. नितेश कुमार करते हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच हिंदुस्तान के प्रत्येक राज्य, जिला व तहसील स्तर तक काम करते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता का पैगाम दे रहा है। कहा कि डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता पूरे भारत में राज्य, जिला व तहसील स्तर पर सद्भावना और सेवा सप्ताह मनाते हैं। इसी क्रम में हिंदुस्तान में जगह-जगह सेवा की जा रही है। काशीपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के साथ गौमाता की सेवा कर जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि कुराने पाक में भी एक पूरी आयत गाय के नाम पर आई है। गाय की सेवा से अल्लाह ताला खुश होता है।
