
काशीपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रृ(ांजलि अर्पित करते हुए क्षत्रिय महासभा ने गोगामेड़ी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। एमपी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के वक्ताओं ने कहा कि गोगामेड़ी की हत्या से राजस्थान के साथ साथ पूरे देश में राजपूत समाज आहत है। वक्ताओं ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा के साथ आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस दौरान महासभा अध्यक्ष विजय सिंह सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह तोमर, संजय ठाकुर, त्रिवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, अजय चौहान, अमित चौहान, बिजेंद्र सिंह, शिवम ठाकुर, मनन ठाकुर, राजदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान एडवोकेट, गौरव सिंह व अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
