Aaj Ki Kiran

गन्ना किसान संस्थान ने आयोजित की कृषक गोष्ठी

Spread the love

गन्ना किसान संस्थान ने आयोजित की कृषक गोष्ठी

गन्ना किसान संस्थान ने आयोजित की कृषक गोष्ठी
गन्ना किसान संस्थान ने आयोजित की कृषक गोष्ठी

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा गन्ना विकास परिषद काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम बसई में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने आगामी बसंत कालीन गन्ने की बुवाई जैसे विषय में किसानों को अवगत कराया। निलेश कुमार ने बताया कि गन्ने की कृषि में गहराई तथा दूरी का बहुत महत्व है। अतः किसान बंधु इसका पालन करें। गहराई में गूल खोलकर गन्ने की बुवाई करें तथा दूरी बनाए रखें जिससे कि गन्ने को फैलाव में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी बसंत कालीन गन्ना बुवाई का समय अब निकट है। गन्ना किसान अपनी खेत की अच्छी सी तैयारी करके ही गन्ने की बुवाई प्रारंभ करें। गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 15023, 13235, 14201 जैसी उन्नतशील प्रजातियां है, जिनको गन्ना कृषकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। वर्तमान में 0238 रेड रोड की चपेट में आ गई है, अतः कृषकों से अनुरोध है कि इस प्रजाति के गन्ने की बुवाई बिल्कुल भी ना करें है। वैज्ञानिकों द्वारा कीट एवं रोग प्रबंधन के विषय में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस बैठक में  गन्ना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक सहित गन्ना विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।