0 एसपी ने दम्पति को दबोच किया खुलासा
चित्रकूट । पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने सीतापुर के मासूम बालक की हत्या का खुलासा किया है। ये हत्या तंत्र-मंत्र के फेर में नाबालिग की बलि देकर धन प्राप्ति के लिए की गई थी। सोमवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली कर्वी के रामप्रयाग रैदास पुत्र हीरालाल निवासी राघवपुरी वार्ड तीन सीतापुर ने आठ मार्च को सूचना दी थी कि उसका
नौ वर्षीय बालक काफी ढूंढने पर नहीं मिल रहा है। कोतवाली में मामला दर्जकर 12 मार्च को गुमशुदा बालक का शव पडोसी भुल्लू वर्मा उर्फ जरैला पुत्र रामऔतार के घर से बरामद हुआ। भुल्लू वर्मा व उसकी पत्नी उर्मिला को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों ने सख्ती से पूंछताछ में बताया कि दीपावली के समय उसे स्वप्न आया था कि उसके घर में तीन हंडा धन गडा है। सम्भावित स्थान पर पूजा-पाठ कर किसी नाबालिग की बलि दी जाये तो धन मिल सकता है। बिना
सोच-विचार के भुल्लू व पत्नी उर्मिला लालच में आकर पडोसी व रिश्ते में भाई रामप्रयाग के नौ वर्षीय बालक को अकेला पाकर ईंट से मारकर लाश को छिपाने की गरज से डिब्बे में भर दिया था। पुलिस के आवागमन से शव ठिकाने नहीं लगा सका। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस टीम में कोतवाल कर्वी राजीव कुमार सिंह, चैकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण सिंह, सिपाही राजेश कुमार, सोनू, सर्वेश मौर्य, शिवम व महिला सिपाही अनामिका सिंह शामिल रहे।
