खण्ड विकास कार्यालय में भाजपाइयों ने सुना मुख्यमंत्री का वर्चुअल सम्बोधन

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं व नागरिकों को वर्चुअली संबोधित किया, जिसका प्रसारण यहां खंड विकास कार्यालय के सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। वर्चुअली संबोधन सुनने वालों में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व मेयर उषा चौधरी, मुक्ता सिंह, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, अर्जुन सिंह, बृजेश पाल, अर्जुन कश्यप, कल्पना राणा, रवि प्रजापति, कुलदीप शर्मा, प्रिंस बाली, संजय शर्मा, पुष्कर बिष्ट, अशोक सैनी, डॉ. यशपाल रावत, गुरबक्श बग्गा, लवीश अरोरा, सतनाम, रवि पाल, रीती नागर, मंजू यादव, राजदीपिका मधुर, कविता यादव, निशा चौहान आदि तमाम भाजपाई मौजूद थे।