https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

क्षेत्र के दो विद्यालयों का हुआ उच्चीकरण, विधायक चीमा ने जताया मुख्यमंत्रीव शिक्षा मंत्री का आभार

Spread the love

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा मानपुर एवं शिवलालपुर अमरझंडा स्थित दो विद्यालयों के उच्चीकरण पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। विधायक के अनुरोध एवं प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए दोनों विद्यालयों का उच्चीकरण किए जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी।
विधायक चीमा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। विद्यालयों का उच्चीकरण होने से क्षेत्र के बच्चों, विशेषकर बेटियों को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करने तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों विद्यालयों का उच्चीकरण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा, खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू, माध्यमिक शिक्षा के अध्यक्ष दीपक शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर चैहान, ग्राम प्रधान अंकुर, ग्राम गुलरिया के ग्राम प्रधान मोहम्मद इसराइल, ग्राम बांसखेड़ा खुर्द की ग्राम प्रधान फराह सिंह, बबलू सैनी, सतविंदर सिंह व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।